बॉलीवुड से लेकर संसद तक हलचल मचाने के बाद कंगना रनौत ले रही है घर पर सन बाथ

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2020

कंगना रनौत से सोशल मीडिया पर सन बाथ लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है। कंगना की इस तस्वीर पर काफी ज्यादा कमेंट आ रहे हैं। इस तस्वीर को काफी ज्यादा लोग पसंद भी कर रहे हैं। तस्वीर में कंगना धूप में लेटी हुई नजर आ रही हैं। कंगना रनौत तस्वीर में काफी रिलेक्स लग रही हैं। उन्होंने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया हुआ हैं। तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा पूरे बॉलीवुड में हंगामा मंचाने के बाद कंगना रनौत सन बाथ ले रही है। मुझ इस लड़की का ये अंदाज काफी पसंद आया। एक दूसरे यूजर ने लिखा कंगना इस लड़ाई में हम आपके साथ है। थक गयी होगी आप थोड़ा रेक्ट कर लो। इस तरह के तमाम कमेंट तस्वीर पर आये हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: 'नंगा नाच' करने वाले कमेंट पर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

इसके बाद शिवसेना सामना मुखपत्र से और कंगना ट्वीटर से जवाब देती रही। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चल रही जंग का अंत कंगना रनौत के घर पर बीएमसी का बुल्डोजर चलने के बाद हुआ। फिर दोनों के बीच का तनाव कोर्ट पहुंच गया।  

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर को कहा 'सॉफ्ट पोर्न स्टार', सपोर्ट में आया बॉलीवुड

ये मुद्दा संसद तक पहुंच गया जया बच्चन ने उच्च सदन में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन उद्योग की आलोचना की जा रही है। किसी का नाम लिए बिना जया ने कहा कि वह उन लोगों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं जो लोग बॉलीवुड का तिरस्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया, वही लोग इसका तिरस्कार कर रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर खुद को शर्मिंदा महसूस करती हैं। जया ने कहा‘‘जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। यह गलत बात है।’’ उन्होंने कहा ‘‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई कल जब लोकसभा के एक सदस्य ने इसके (बॉलीवुड के) खिलाफ कहा जो फिल्म उद्योग से ही हैं। मैं नाम नहीं ले रही हूं। यह शर्मनाक है।’’

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी