'नंगा नाच' करने वाले कमेंट पर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

Akshara singh reply anubhav singh
रेनू तिवारी । Sep 17 2020 5:14PM

बॉलीवुड कंगना रनौत और सुशांत की मौत को छोड़ कर हर अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले कुछ बुद्धिजीवियों ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन की वीडियो शेयर किया औरनिर्देशक अनुभव सिंहा ने जया बच्चन को बॉलीवुड की रीढ़ की हड्डी बताया।

मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री में मचा घमासान अब भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गया है। हाल ही में संसद में सांसद और एक्टर रवि किशन ने बॉलीवुड में फैले ड्रग्स मामले को लेकर कहा कि इंडस्ट्री में फैले ड्रग्स माफिया का सफाया होना चाहिए। रवि किशन की ये बात जया बच्चन को अच्छी नहीं लगी। जया बच्चन ने अपने  रवि किशन और कंगना रनौत को थाली में छेद करने वाला बताया और कहा कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम कर रहे हैं। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सबसे खतरनाक खलनायक है पंकज त्रिपाठी! कालीन भैय्या, मोगाम्बो, शाकाल और गब्बर से कोई टकराकर दिखाए

बॉलीवुड कंगना रनौत और सुशांत की मौत को छोड़ कर हर अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले कुछ बुद्धिजीवियों ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन की वीडियो शेयर किया औरनिर्देशक अनुभव सिंहा ने  जया बच्चन को बॉलीवुड की रीढ़ की हड्डी बताया। 

इसे भी पढ़ें: नितेश राणे की अमित शाह से अपील, दिशा सलियान के मंगेतर को पता है मौत का राज, बढ़ाई जाए उसकी सुरक्षा

अनुभव सिंहा यहीं पर नहीं शांत हुए उन्होंने रवि किशन पर हमला करते हुए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़ा किया। अनुभव सिंहा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को नंगा नाच करने वाली इंडस्ट्री कहा हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल उठाने वाले अनुभव सिंहा को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने करारा जवाब दिया हैं। सोशल मीडिया पर 7 मिनट का एक वीडियो पोस्ट करके अक्षरा सिंह ने कहा हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री को पहचान दिलाने वाले रवि किशन है। अपनी मेहनत ने उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है कि आज संसद में बैठे हुए हैं।  अनुभव सिंहा से अक्षरा सिंह ने कहा कि आप तो बनारस के लेकिन आज तक आपने यहां के लिए क्या किया। जब भोजपुरी इंडस्ट्री को लोग पहचाने लगे हैं तब आप गाने बनाते हैं। बॉलीवुड की गंदगी पुरी दुनिया देख रही है। अगर भोजपूरी में नंगा नाच होता है तो बॉलीवुड में पूजा नहीं होती हैं। अक्षरा सिंह ने अनुभव सिंहा की क्लास लगायी और कहा आपने तो अपनी भाषा को गाली दी है। 

यहां सुने  अक्षरा सिंह का पूरा बयान 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़