हॉलीवुड फिल्मों पर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ये हमारे सिनेमाघरों पर कर रही हैं कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

नयी दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने बृहस्पतिवार को कहा कि हॉलीवुड फिल्मों को हतोत्साहित करने और इसके बजाय विभिन्न भाषाओं की भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने की जरूरत है। दिवंगत जे जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी फिल्म थलाइवी का प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईं 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमारे लोगों और हमारे उद्योग को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर गेस्ट बनकर आएंगे गोविंदा और सुनीता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने कहा कि हमें अपने लोगों और अपने उद्योग को अपनी प्राथमिकता रखनी चाहिए। यह एक आत्मानिर्भर भारत बनाने का तरीका है। रनौत की नवीनतम फिल्म, थलाइवी तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ आई है। इसका निर्देशन एएल विजय और लेखन केवी विजयेंद्र प्रसाद, मदन कार्की और रजत अरोड़ा ने किया है। विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित थलाइवी में अरविंद स्वामी, नासर और भाग्यश्री भी हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

LG Electronics India का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 489 करोड़ रुपये रहा

Lawrence Bishnoi के नाम पर रंगदारी मांगने वाला बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार, Ayushmann Khurrana और Tusshar Kapoor को मिली थी धमकी

5 November, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े