शादी के लिए तरस रहीं कंगना रनौत लेकिन नहीं मिल रहा है कोई लड़का, जानिए क्या है वजह

By प्रिया मिश्रा | May 12, 2022

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाली कंगना को अभी तक अपना लाइफ पार्टनर नहीं मिल पाया है। इसके पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा खुद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

इसे भी पढ़ें: Ashram 3: इंतज़ार ख़त्म! जल्द लौट रहे हैं बाबा निराला, बॉबी देओल ने दिखाई 'आश्रम 3' की पहली झलक

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह असल जिंदगी में भी धाकड़ के कैरेक्टर की तरह हैं? तो इस पर कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया कि , "मैं किसे मारूंगी। आप लोगों ने मेरी ऐसी छवि बना दी है कि मुझे शादी के लिए कोई लड़का ही नहीं मिल रहा है।" वहीं दूसरी तरफ कंगना के धाकड़ के को-स्टार अर्जुन रामपाल ने उनकी अच्छाइयों की लिस्ट बना ली है और उनके लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी है। 

इस बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने कंगना के बारे में कहा, ''मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि कंगना एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वह जो कुछ भी करती हैं, भूमिका के लिए करती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह वैसी नहीं हैं। वास्तविक जीवन में, वह बहुत प्यारी, प्यारी और ईश्वर से डरने वाली है। वह पूजा करती हैं और ढेर सारा योग करती हैं। वह वास्तव में एक बहुत ही सामान्य व्यक्ति है।''

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर Oops मूमेंट का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण, वीडियो देखकर ट्रोलर्स बोले - 'दिख गया'

बता दें कि धाकड़ फिल्म 20 मई, 2022 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रजनीश घई द्वारा किया गया है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोगों को इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं और फैंस कंगना रनौत को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला