By रेनू तिवारी | Jan 23, 2020
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज होते वाली हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्म आने से पहले कोई न कोई ऐसा बयान देती हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं। अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन के दौरान जब रिपोर्टर ने उसने सवाल किया कि भारत की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया के दोषियों को माफ कर देने वाले बयान पर क्या प्रतिक्रिया देना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में कंगना ने वकील इंदिरा जयसिंह को काफी खरी-खोटी सुना दी। कंगना इंदिरा जयसिंह के इस बयान से काफी एग्रेसिव नजर आयी।
इसे भी पढ़ें: फिल्म तान्हाजी में छत्रपति शिवाजी से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना पर छिड़ी महाभारत
वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया के दोषियों पर दिए गये बयान पर कंगना रनौत ने कहा कि उस महिला को कुछ दिनों के लिए उन दोषियों के साथ जेल में रखों। उनको रखना चाहिए उस महिला को जरूरत हैं। समझ नहीं आता है कि ऐसी औरते कैसी होती हैं.. ऐसी औरतों की कोख से निर्भया के दोषी जैसे दरिंदे पैदा होते हैं। ऐसी ही कोख से जन्म लेते हैं निर्भया के आरोपियों जैसे लोग... जिसकों हत्यारों से सहानुभूति होती है.. उस पर प्यार आता है।
यहां सुने कंगना रनौत का बयान
आपको बता दें कि 22 जनवरी को मुंबई में फिल्म पंगा का प्रीमियर रखा गया था इस दौरान मीडिया इकठ्ठा हुई थी प्रेस कांफ्रेंस के लिए। प्रेस कांफ्रेंस में कंगना रनौत, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी भी मौजूद थीं। देश में चल रहे मुद्दों पर भी प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछे गये जिनमें से निर्भया के मामले पर भी कंगना से सवाल किया गया था।
इसे भी पढ़ें: क्य सच में बलि का बकरा बना था अफजल? सोनी राजदान के उठाए हर सवाल का जवाब यहां पढ़ें
इसे भी देखें- CAA पर हिंसा को लेकर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा