रियलिटी शो LOCK UPP को होस्ट करेंगी कंगना रनौत, जानिए कहां देखना है, प्रीमियर की तारीख, टीज़र सहित पूरी जानकारी

By रेनू तिवारी | Feb 04, 2022

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने आगामी रियलिटी शो 'लॉक अप' की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह पहली बार है जब क्वीन एक्ट्रेस कंगना ने एकता कपूर के साथ इस फॉर्म में  काम किया है। इससे पहले वह एकता की कई फिल्मों में काम कर चुकी है लेकिन किसी शो की मेजबानी वह पहली बार कर रही हैं। आने वाले शो में 16 विवादित हस्तियों को महीनों तक एक साथ लॉक-अप में रखा जाएगा और उनको उनकी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (03 फरवरी) को हुए शो के लॉन्च इवेंट की एक झलक साझा की।

इसे भी पढ़ें: पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल, इस पिंक ड्रेस से इंटरनेट पर मचा बवाल

कहां रिलीज होगा

एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, शो का प्रीमियर ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा

कब देखना है

शो का प्रीमियर 27 फरवरी को होगा। एकता के ऑल्ट बालाजी की सोशल मीडिया टीम ने एक पोस्टर के जरिए रियलिटी शो की घोषणा की। एकता आर कपूर सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो की घोषणा करेंगी। पहले ऐसी खबरें थीं कि मेकर्स शो को होस्ट करने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ बातचीत कर रहे हैं। लॉक अप को दुनिया का पहला मेटावर्स-आधारित फंतासी गेम होने का दावा किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक