Delhi की Lav Kush Ramleela में शामिल होंगी Kangana Ranaut, रावण दहन कर 50 साल का इतिहास बदलेगी अभिनेत्री

By एकता | Oct 24, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' का प्रचार करने में लगी हुई हैं। फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। 'तेजस' की चर्चा के बीच कंगना आज दशहरे पर इतिहास रचने वाली हैं। अभिनेत्री दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने को तैयार हैं। रावण दहन के साथ ही कंगना ऐसा करने वाली पहली महिला बन जाएगी। अभिनेत्री ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसी के साथ उन्होंने फैंस से उनकी आगामी फिल्म देखकर आने का भी आग्रह किया।

 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म Tiger 3 का गाना Leke Prabhu Ka Naam रिलीज, डांस मूव्स के दीवाने हुए फैंस


सोमवार को इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने फैंस को बता रही हैं कि वह 24 अक्टूबर को दशहरे के खास मौके पर दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने आ रही है। इसके साथ उन्होंने दर्शकों से थिएटर जाकर उनकी आगामी फिल्म देखकर आने की अपील की, जो 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक महिला रावण के पुतले को आग लगाएगी, जय श्री राम।'


प्रमुख खबरें

देश की सुरक्षा पर खतरा? ATS के शिकंजे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आतंकी संगठनों से संबंध की परतें उधड़ेंगी

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम