'सीता' का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत, रामायण पर बनाई जा रही है बड़ी फिल्म

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थलाइवी' की कामयाबी का जश्न मना ही रही थी कि उन्होंने अपने फैंस को एक नयी खुशखबरी दी है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली नयी फिल्म की घोषणा की है जिसमें वह मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। कंगना रनौत ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कंगाना रनौत से फिल्म की टीम को धन्यवाद दिया है और अपनी पोस्ट में लिखा की इस महान किरदार को पर्दे पर निभाना मेरा सौभाग्य है। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट 

निर्माता सलोनी शर्मा ने भी कंगना रनौत का अपनी फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं कंगना रनौत का हमारे वीएफएक्स मैग्नम ओपस, 'द अवतार सीता' में स्वागत करके काफी खुश हूं। कंगना भारतीय महिलाओं की भावना और सार का प्रतीक है - निडर, चुनौतीपूर्ण और साहसी। अब समय आ गया है कि हम हर तरह से समानता का जश्न मनाएं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले कंगना रनौत को 'सीता' की भूमिका के लिए नामांकित किया था।

कंगना रनौत थलाइवी के बाद फिल्म 'तेजस' में भी दिखाई देंगी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाएंगी। उनके पास फिल्म निर्माता रजनीश रज़ी घई के साथ 'धाकड़' भी है। 'धाकड़' की टीम ने हाल ही में बुडापेस्ट में फिल्म के एक्शन पैक्ड शेड्यूल को पूरा किया।    

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द