कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' दिवाली पर नहीं रिलीज होगी! शूटिंग शेड्यूल पर भी बना सस्पेंस

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2020

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत हाल ही में फिल्म पंगा लेकर आयी थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पंसद किया था। पंगा की सफलता के बाद अब कंगना फिल्म 'धाकड़' लेकर आने वाली है। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी लेकिन देश के हालात को देखते हुए कंगना की धाकड़ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। इस समय बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों लॉकडाउन का काफी गहरा असर पड़ा है। लॉकडाउन ने टीवी सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। फिल्म निर्माताओं को करोड़ो का नुकसान हो रहा है।

अधिकतर देखा गया है कि दिवाली के आसपास रिलीज हुई फिल्मों का बिजनेस अच्छा होता है क्योंकि हॉलीडे होता है लेकिन फिल्मों की शूटिंग रूक जाने के कारण आने वाली सभी फिल्मों पर तलवार लटकी हुई है। सलमान खान की फिल्म राधे ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी तक फिल्म की शूटिंग ही पूरी हो सकी है।

धाकड़ के प्रोड्यूसर सोहेल मखलई ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होनी थी लेकिन जयललिता बायोपिक के काम और कोरोना वायरस के चलते नहीं हो सकी। कंगना के पास और फिल्मों की डेट होने के कारण मुश्किल लग रहा है कि जून-जुलाई में फिल्म की शूटिंग हो सकेगी। इस लिए फिल्म का भविष्य अधर में लग रहा है रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA