बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर सातवीं बार हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

गया (बिहार)। भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ। साथ काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। संदेह है कि यह हमला भाजपा के कथित सदस्यों ने किया है। कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: भारत दौरे को लेकर काफी उत्सुक हैं ट्रंप, PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त और बेहतर इंसान

सभा स्थाल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके। इसमें सिंह की कार का सीसा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट