कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव हुआ, कोई घायल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2020

पटना। भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिला के समीप गुरूवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर पथराव किया गया पर इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है। भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सिंह ने कहा कि कल सुपौल में एक ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कई लोग घायल हो गए थे।  उन्होंने कहा, ‘‘ये हमले आरएसएस और भाजपा समर्थित लोगों द्वारा करवाए जा रहे हैं ... अगर सरकार तत्काल कोई कदम नहीं उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।’’ सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा कर रहे कन्हैया के काफिले पर एक फरवरी को सारण जिले में भी हमला किया गया था। कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा