Prabhasakshi's Newsroom । कांग्रेस के हुए कन्हैया मगर जिग्नेश नहीं हो पाए शामिल, बोले- वैचारिक तौर पर साथ हूं

By अनुराग गुप्ता | Sep 28, 2021

राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी दौरान कन्हैया कुमार ने महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वैचारिक संघर्ष छिड़ा हुआ है। ये आपातकाल का समय है। वहीं बात पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान की करेंगे। सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह का बयान सामने आया है और अंत में बात बिहार की होगी। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के इस्तीफे पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा बोले- Students के आने से पहले 'गुरु' चला गया 

स्थिर व्यक्ति नहीं हैं सिद्धूपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद आलानेतृत्व पर तंज कसा। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं हैं। और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है। दरअसल सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह पंजाब को लेकर समझौता नहीं कर सकते। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।वहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि सिद्धू ने इसलिए पद से इस्तीफा दिया क्योंकि वह इस बात को ‘स्वीकार नहीं कर पाए’ कि एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दिखाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू दलितों के खिलाफ हैं। एक गरीब बेटा मुख्यमंत्री बना... यह, सिद्धू बर्दाश्त नहीं कर सके। यह बहुत दुखद है।ललन सिंह की नयी टीमजदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने पार्टी की नई टीम का गठन कर दिया है। इनमें कुछ नए चेहरे को शामिल किया गया है। जबकि ज्यादातर चेहरे पुराने हैं। इस नई टीम में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने केसी त्‍यागी को फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को पहले की तरह संसदीय दल का अध्यक्ष, गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि नयी टीम में आरसीपी सिंह को जगह नहीं मिली।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश