नीतीश के खास मंत्री से कन्हैया ने की मुलाकात, निंदा प्रस्ताव के बाद भाकपा से 'आजादी' लेकर जदयू में होंगे शामिल?

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2021

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड की तरफ से अन्य दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। कभी रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश से बार-बार होती मुलाकात से उनकी पार्टी के जदयू में विलय की अटकलें लगाई जाती है। कभी ओवैसी की पार्टी के विधायक की जदयू नेताओं से मुलाकात सूबे की सरगर्मियां बढ़ाती है। वहीं बसपा के एकमात्र विधायक ने तो जदयू का दामन थाम भी लिया। बीते दिनों लोजपा सांसद चंदन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। बिहार में एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हैं और वजह है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की नीतीश के करीबी मंत्री से मुलाकात।

बीजेपी ने कहा- पहले माफी मांगे 

बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कन्हैया कुमार नेता बन रहे थे। सरकार के खिलाफ और प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार बोल रहे थे। जिस कम्युनिस्ट पार्टी के लिए वो काम कर रहे थे उसी ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मुलाकात की वजह के बारे में उन्हें नहीं पता लेकिन किसी को अपना वजूद बचाना होगा तो एनडीए के साथ रहकर ही बचा सकता है। कन्हैया के एनडीए में शामिल होने को लेकर प्रेम रंजन पटेल ने साफ किया कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगना पड़ेगी।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर