कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर वार, बताया झूठी खबरों का विश्वकोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2018

 मुंबई। छात्र नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठी ख़बरों का ‘‘विश्वकोष’’ करार दिया। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के एक आयोजन को संबोधित करते हुये जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘झूठी ख़बरों’’ से लोगों को ‘‘मूर्ख’’ नहीं बना सकते। उन्होंने कहा, ‘‘झूठा प्रधानमंत्री झूठी खबरों से लोगों को मूर्ख नहीं बना सकता। प्रधानमंत्री झूठी खबरों के विश्वकोष हैं।’’ 


यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाकर्मी पर ग्रेनेड से हमला, 6 जवान जख्मी

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘डर पहले भी था पर लोग इसे अब महसूस कर रहे हैं।’’ शाह ने भीड़ की हिंसा और अपने बच्चों के सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की थी। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay