उदयपुर के अशोक नगर श्मशान घाट में कन्हैया लाल का अंतिम संस्कार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

उदयपुर (राजस्थान)। जिले में मंगलवार को दो लोगों द्वारा धारदार हथियार से हत्या किए गए कन्हैयालाल के शव का बुधवार को उदयपुर के अशोक नगर श्मशान घाट में बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट के अंदर ‘मोदी मोदी’ के नारे लगे। अंतिम संस्कार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में धमाका कर रही है कमल हासन की फिल्म विक्रम, अब डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देगी दस्तक

अंतिम संस्कार में शामिल कुल लोगों के हाथ में भगवा झंडे भी थे। चिता को अग्नि के हवाले करते ही लोगो ने ‘‘कन्हैया लाल अमर रहे’’ और अन्य नारे लगाये। कन्हैया के रिश्तेदार श्मशान घाट पर रोते-बिलखते नजर आए। मुखाग्नि देने के बाद लोगों के एक समूह ने कन्हैया लाल के समर्थन में नारेबाजी की। गौरतलब है कि मंगलवार को पेशे से दर्जी कन्हैयाल लाल की उनके दुकान में ही दो लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्यारों ने यह कहते हुए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किया कि उन्होंने इस्लाम का अपमान करने के लिये उनका ‘सिर कलम’’ किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी