दिल का दौरा पड़ने से कन्नड़ अभिनेता एवं नेता अंबरीश का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2018

बेंगलुरू। कन्नड़ अभिनेता एवं नेता अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को सांस लेने में शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था जहां शनिवार रात उनका निधन हो गया।  ‘विक्रम अस्पताल’ के अधिकारियों ने बताया, ‘‘ अंबरीश को रात नौ बजे अस्पताल लाया गया था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।' 

 

अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक अंबरीश अपने घर में अचेत अवस्था में मिले थे और उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई। अस्पताल ले जाने के दौरान भी ये कोशिशें जारी रहीं। प्रवक्ता ने बताया कि सभी कोशिशों के बावजूद उनकी हालत जस की तस बनी रही और 10 बजकर 15 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अंबरीश तीन बार लोक सभा सदस्य तथा राज्य के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी सुमालता (अभिनेत्री) और बेटा अभिषेक है। 

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला