RIP Nithin Gopi । नहीं रहे कन्नड़ अभिनेता नितिन गोपी, दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को कहा अलविदा

By एकता | Jun 04, 2023

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आयी है। इंडस्ट्री के जाने माने 39 वर्षीय अभिनेता नितिन गोपी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया, जिसकी जानकारी अब सोशल मीडिया पर सामने आयी है। बता दें, अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन अपने बेंगलुरू के इत्तमादु स्थित घर में मौजूद थे जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। अभिनेता की शिकायत पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नितिन की मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के अन्य सेलिब्रिटीज सदमे में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर