By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 24, 2026
दवा व्यापारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में उनके बेटे सुब्रत मनोचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई-को बताया कि सुब्रत को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विशाल का यह दावा भी है कि सुब्रत ने पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था। उन्होंने कहा कि विशाल के दावों के मद्देनजर पुलिस सभी रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुब्रत ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि विशाल ने हत्या से कुछ ही दिन पहले नया सिम लिया था और उस नंबर से पहली कॉल सुब्रत को की थी। पुलिस ने बुधवार रात सुब्रत, शालू और विशाल से कई दौर में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आमना-सामना कराए जाने पर शालू ने पुलिस से कहा कि सुब्रत को बचाने के लिए उसे फंसाया जा रहा है।
पांच सितंबर को विनीत (60) की उनके कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।