कानपुर मुठभेड़ मामले पर विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार को घेरा, DSP समेत 8 पुलिसकर्मी हुए हैं शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

लखनऊ। कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों के मारे जाने के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा नीत प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस परअंधाधुंध गोलीबारी की गयी जिसमें उप्र पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस सनसनीखेज घटना के लिए अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत क्यों न पड़े। सरकार मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी दे, बसपा की यह मांग है। वहीं समाजवादी पार्टी ने एक तीखे ट्वीट में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोगी सरकार के जंगलराज में हत्या प्रदेश बने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हमले में सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, अत्यंत दुखद! आत्मा को शांति दे भगवान! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! एक-एक करोड़ रूपये के मुआवजे का हो ऐलान। सत्ता कनेक्शन का हो पर्दाफाश! 

इसे भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ का निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर खोलें वायरस शोध संस्थान 

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात में ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर में गाँव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर एक शातिर अपराधी को पकड़ने गई कानपुर पुलिस टीम पर अकस्मात बदमाशों ने छत से गोली चलाना शुरू कर दिया। इसमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, तीन उप-निरीक्षक और चार कांस्टेबल मौके पर शहीद हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव