Kanpur Fire Case: राहुल का हमला, बोले- बुलडोज़र नीति सरकार की क्रूरता का चेहरा बन गई है, भारत को ये स्वीकार नहीं

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के एक गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां बेटी की कथित तौर पर आत्मदाह करने के मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष भाजपा के बुलडोजर नीति पर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार की नीति पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा है कि बुलडोजर नीति सरकार की क्रूरता का चेहरा बन गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि जब सत्ता का घमंड लोगों के जीने का अधिकार छीन ले, उसे तानाशाही कहते हैं। कानपुर की घटना से मन विचलित है। ये ‘बुलडोज़र नीति’ इस सरकार की क्रूरता का चेहरा बन गई है। भारत को ये स्वीकार नहीं।

कानपुर घटना को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कानपुर देहात की घटना अत्यंत दुःखद है, प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच होगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। इस मामले में उप जिलाधिकारी (एसडीएम), थानाध्यक्ष, चार लेखपालों, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद