Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने करीब 5,600 करोड़ रुपये के कथित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि जाजमऊ स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

लाल ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाए जाने के बाद उसके कथित खुलासे के आधार पर सलमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 76 बैंक खातों और संबंधित इकाइयों के विश्लेषण में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 82 से अधिक शिकायतों व संदिग्ध लेनदेन का पता चला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में करीब 76 संदिग्ध फर्मों का भी पता चला, जिनमें कुछ के पते कथित तौर पर फर्जी या अप्रमाणित हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके बैंक खातों, पंजीकरण और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों से रकम लेते थे और उसे कई बैंक खातों के जरिए घुमाते थे। पुलिस को इस नेटवर्क के कई राज्यों और विदेशों तक फैले होने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, इनमें कथित मुख्य सदस्य अखलाक हुसैन भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हुसैन के पहले लखनऊ और नेपाल में ठिकाने बदलने की सूचना मिली थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया