'कांतारा' फेम Rishab Shetty हुए 'धुरंधर 2' के फैन, Aditya Dhar की 'Peak Detailing' देख बोले- 'हैरान हूं'

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 22, 2026

इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनीं धुरंधर: द रिवेंज काफी सुर्खियों में है। एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स फिल्म की तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की जमकर तारीफें हो रही है। 

ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू

ऋषभ शेट्टी ने अपने शब्दों में फिल्म की जमकर सराहना करते हुए कहा कि "धुरंधर: द रिवेंज" का शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को बांध लेता है और पूरी फिल्म के दौरान उनकी पकड़ बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा प्रभाव पैदा करता है। उनके मुताबिक, यह महज एक सीक्वल नहीं बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। उन्होंने कहानी को दमदार बताते हुए खासतौर पर आदित्य धर की बारीकियों पर की गई मेहनत की तारीफ की और कहा कि उन्हें इसकी डिटेलिंग बेहद पसंद आई।

ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 की स्टार कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित सितारों की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया है। 

रवि तेजा का धुरंधर 2 पर पोस्ट 

ऋषभ शेट्टी समेत रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 की तारीफें की है।  रवि ने एक्स हैंडल पर लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर सिंह स्क्रीन पर एकदम आग लगा रहे हैं। कास्ट और क्रू के हर सदस्य ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। राकेश बेदी जी का खास जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत शानदार अभिनय किया है।"

 रवि तेजा ने भी आदित्य की डिटेलिंग का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "आदित्य को सलाम जिन्होंने इतनी बारीकी से इस फिल्म की परिकल्पना की और उसे साकार किया। इस फिल्म के लिए आपने जो जबरदस्त रिसर्च, तैयारी और मेहनत की है, आप सचमुच हर तारीफ के हकदार हैं। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

प्रमुख खबरें

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 36 भाषाओं में गाए 50 हजार से ज्यादा गाने, ऐसे स्वर कोकिला बनीं लता मंगेशकर

INDIA Alliance में 50 फीसद हिस्सेदारी की मांग, UP में 150 सीटों पर अड़ी Congress

Asian Games में Esha Singh ने जीता रजत, Supreme Court पहुंचा सोहराबुद्दीन मामला

Jalna Sand Mining: Manoj Jarange के सहयोगी Sanjay Katare पर 4.90 करोड़ का जुर्माना बहाल