कांवड़िये ने की मोटरसाइकिल सवार से मारपीट, पुलिस ने समझा बूझकर मामला निपटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ को मामूली टक्कर लगने से नाराज कावंड़ियों ने एक व्यक्ति की पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने हस्तक्षेप करके व्यक्ति को बचाया।

उन्होंने बताया कि यह विवाद तब हुआ जब कथित तौर पर एक कांवड़िये की कांवड़ मोटरसाइकिल से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद कांवड़ियों का समूह मोटरसाइकिल सवार पर टूट पड़ा और उसे मारा-पीटा तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साव ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मोटरसाइकिल सवार को बचाया और कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया, जिसके बाद कांवड़ यात्रा दोबारा शुरू हुई।

प्रमुख खबरें

मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?