कांवड़ भोजनालय विवाद: न्यायालय उप्र सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2024

उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के लिए कहे जाने के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विवादास्पद आदेश को पूरे राज्य के लिए विस्तारित कर दिया।

इस सप्ताह की शुरुआत में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी आदेश की विपक्षी दलों और केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के कुछ सदस्यों ने आलोचना की है। उनका कहना है कि यह मुस्लिम व्यापारियों को लक्षित करता है।

प्रमुख खबरें

India tour of New Zealand: 6 साल बाद दौरे को लेकर फैंस में Craze, 50,000 से ज्यादा Tickets बिके

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकेगा भारत, जल्द होगा समझौता

Anmol Ekka Masterclass: India Hockey Team ने Chinese Taipei को हरा Pool A में किया Top

Tamil Nadu Assembly Bypolls: DMK ने Madurantakam और Dharapuram सीटों पर उतारे उम्मीदवार