कांवड़ यात्रा भोजनालय विवाद: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2024

 तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे।

इसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित आदेश मुस्लिम दुकान मालिकों और कारीगरों के आर्थिक बहिष्कार तथा उनकी आजीविका को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

इस बीच, सावन महीने की शुरुआत के साथ सोमवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए कई राज्यों में व्यापक व्यवस्था की गई है। इस दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और गंगा से पवित्र जल अपने घर ले जाने के साथ ही उससे अपने यहां के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

प्रमुख खबरें

Andaman and Nicobar: LG Dinesh Sharma का संकल्प, Modi-Shah के मार्गदर्शन में नए रोडमैप पर होगा काम

Supreme Court ने छात्र को नोटिस भेजने पर Greater Noida मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार

Travel Tips: मणिपुर की सांस्कृतिक सुंदरता का प्रतीक है Kangla Fort, जानें कैसे पहुंचे Imphal

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: Anganwadi और Basic स्कूल बनेंगे विकसित भारत की रीढ़