Kanwar Yatra: हरिद्वार से 251 फुट लंबा तिरंगा लेकर Sambhal पहुंचे 40 श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026

संभल में आस्था के साथ देश भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला जिसके तहत हरिद्वार से 251 फुट लंबे तिरंगे से सजी कांवड़ लेकर 40 कांवड़ियों का एक जत्था यहां आया है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रद्धालुओं के इस समूह ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से संभल तक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी छह दिनों में तय की।

चंदौसी तहसील के दूधापुर गांव के चंद्रपाल सिंह ने बताया कि समूह चार अगस्त को हरिद्वार के लिए निकला था और छह दिन में यात्रा पूरी करके लौटा। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार शिव तेरस 15 अगस्त के करीब पड़ रही थी, इसलिए हमने देशभक्ति का प्रतीक तिरंगा कांवड़ लाने का फैसला किया। तिरंगा 251 फुट लंबा है।

शायद देश में कहीं भी इतनी बड़ी कांवड़ नहीं निकाली गई है। एक अन्य प्रतिभागी टिंकू कुमार ने बताया कि समूह भगवान शिव और देवी दुर्गा की मूर्तियां लेकर चल रहा था और जय जवान, जय किसान के नारे लगा रहा था। उन्होंने कहा कि समूह के साथ चल रहा डीजे देश भक्ति के गाने भी बजा रहा था।

कांवड़ियों ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई और रास्ते में पुलिस बल तैनात मिला और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध थीं। समूह सोमवार शाम करीब छह बजे अपने गांव पहुंचा, जहां कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। वे मंगलवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे और कांवड़ समर्पित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान

Lata Mangeshkar और Bhagat Singh की जयंती आज, जानें 28 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व