Taj Mahal में जल चढ़ाने पहुंचे कांवड़िए, मच गया हड़कंप, कहा- भगवान शिव ने सपने में आकर कहा

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2024

सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कावड़ यात्री जल लाकर मंदिरों में चढ़ाते हैं। ऐसे में खबर सामने आई है कि ताजमहल में जल चढ़ाने की कोशिश की गई है। एक महिला कांवड़िया कावड़ लेकर ताजमहल के गेट तक पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने ताजमहल में जैसे-तैसे तांडव होने से रोक लिया। मीना राठौड़ ने कहा कि मैं तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाने आई थी। भगवान शिव ने मुझे सपने में बुलाया और मैं तेजो महालय पर चढ़ाने के लिए कांवर ले आई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुझे आगे जाने से रोक दिया। महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के गेट तक पहुंच गई। महिला कांवड़ यात्री के इस कदम से पुलिसवालों के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिसवालों ने महिला को गेट पर ही रोक दिया। 

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: प्रकृति, शिव और समाज से जोड़ती है कांवड़ यात्रा

ताज महल में 'गंगा जल' चढ़ाना हमारा अधिकार है क्योंकि यह 'तेजो महालय', भगवान शिव का मंदिर है। वह कासगंज के सोरों जी से कांवर लेकर आईं और दो दिन बाद आगरा पहुंच गईं।  ताज महल अक्सर विवादों में घिरा रहता है, कुछ समूह इसे शिव मंदिर होने का दावा करते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 2017 में इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि स्मारक एक मकबरा है, मंदिर नहीं।  

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद