कपिल देव की गेंदबाजों को सलाह, ऑस्ट्रेलिया में उछाल भरी विकेटों को देखकर उत्तेजित ना हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

कोलकाता। दिग्गज भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव ने मंगलवार भारतीय तेज गेंदबाजों को उनके मजबूत पक्ष के मुताबिक गेंदबाजी करने की सलाह देते हुए कहा कि गुरुवार से शुरु हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उछाल लेती पिचों को देखकर उत्तेजित ना हो और अपनी ताकत से गेंदबाजी करें। अनुभवी ईशांत शर्मा की अनुपस्थिति में भी, भारत टीम के पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नेतृत्व में खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण है। टीम में उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के रूप में शानदार विकल्प मौजूद है। इस पूर्व दिग्गज का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के पास अब भी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंदबाजी का अनुभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट, भारत और इंग्लैंड के बीच होगा महामुकाबला

भारत को 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि दिन-रात्रि प्रारूप में खेले जाने वाले श्रृंखला के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा। उन्होने कहा, ‘‘ जाहिर है इस टेस्ट (एडीलेड) में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा। वे अपने घर में खेल रहे है। अगर भारतीय टीम गुलाबी गेंद से भारत में खेलती तो मैं कहता कि भारत के जीतने की संभावना 80 प्रतिशत है। वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के पास गुलाबी गेंद से कई मैच खेलने का अनुभव है जबकि भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट दूधिया रोशनी में खेला है।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में