कपिल की नजर में पहले से परिपक्व कप्तान हो गए हैं विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2019

नयी दिल्ली। एक ने पहली बार भारत को विश्व विजेता बनाया तो दूसरा करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों को साथ लिये भारतीय क्रिकेट का एक और सुनहरा अध्याय लिखने क्रिकेट के मक्का पहुंच गया है। ऐसे में पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली को ‘पहले की तुलना में अधिक परिपक्व कप्तान’ बताते हुए कहा है कि टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी अहम होगी। कैरेबियाई तिलिस्म को तोड़कर 1983 में पहली बार छिपे रूस्तम भारत को विश्व कप दिलाने वाले कपिल उस दौर के महानायक हैं जिन्हें देखकर मौजूदा टीम के कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इंग्लैंड में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले आई एक नयी किताब ‘वर्ल्ड कप वारियर्स’ में चार विश्व कप (1979, 1983, 1987 और 1992) खेल चुके कपिल ने विराट की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ इस कठिन अभियान पर भारत की कप्तानी के लिये उससे बेहतर कोई नहीं हो सकता। वह चार साल पहले बहुत जज्बाती था लेकिन अब परिपक्व हो गया है। आप देख सकते हैं कि वह कैसे अपने साथी खिलाड़ियों से मशविरा लेता है, जो परिपक्वता की निशानी है।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ क्रिकेट की उसकी समझ भी बेहतर हुई है और अब वह बहुत बेहतर कप्तान है। विश्व कप में उसकी बल्लेबाजी और कप्तानी अहम होगी। निश्चित तौर पर टीम को भी उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और उसके पास शानदार टीम है।

इसे भी पढ़ें: क्या केएल राहुल और धोनी ने सुलझाई मिडिल आर्डर की गुत्थी ?

युवराज ने लिखा, ‘‘जब भारत ने 1983 में लार्ड्स पर पहला विश्व कप जीता था, तब मैं दो बरस का था। बचपन में हमारी बातचीत भारत के विश्व कप विजेता कप्तान और मेरे अपने शहर के कपिल देव के बारे में ही होती थी। मैं भी भारत के लिये खेलकर विश्व कप जीतना चाहता था।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘विश्व कप 2007 से जल्दी बाहर होने के बाद हमने 2011 में अपनी धरती पर खिताब जीतने के लिये कड़ी मेहनत की। इस विश्व कप को लेकर काफी हाइप और रोमांच था। हम सभी सचिन तेंदुलकर के लिये जीतना चाहते थे जिनका वह आखिरी विश्व कप था।’’ विश्व कप के दौरान ही युवराज को कैंसर के लक्षण दिखने लगे थे। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे लिये वह काफी कठिन समय था। टूर्नामेंट के दौरान ही मेरी हालत बिगड़ने लगी थी लेकिन हमें जीतना ही था। वानखेड़े स्टेडियम पर आखिरकार हमारा सपना सच हुआ और अब एक बार फिर विराट की कप्तानी में भारत के पास सुनहरा मौका है।’’ इस किताब की खासियत आस्टिन काउटिन्हो के कैरिकेचर्स भी हैं। उन्होंने हर खिलाड़ी के बारे में आलेख के साथ खूबसूरत कैरिकेचर बनाये हैं।

प्रमुख खबरें

भारत को पसंद आया जो विमान, SJ-100, IL114 300 सुपर जेट को खुद चेक करने पहुंचे पुतिन

West Asia हालात सुधरे, Centre ने Commercial LPG की सभी पाबंदियां हटाईं, Industry को राहत

Patna में NABARD का Mango Festival, सीधे किसानों से खरीदें केमिकल-फ्री आम!

Investors की मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप, All Time High से 700 अंक नीचे फिसला Sensex