कपिल मिश्रा की सफाई, कहा- CAA का समर्थन करके कुछ गलत नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्व दिल्ली के मौजपुर चौक पर सीएए के समर्थन में भीड़ को संबोधित करते हुए दिये गये अपने भाषण पर उठे विवाद के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि वह सच बोलने पर अपने खिलाफ चलाये जा रहे नफरत वाले अभियान से डरते नहीं हैं और कानून का समर्थन कर रहे हैं। पूर्व आप विधायक और हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से भाजपा के टिकट पर हार चुके मिश्रा ने रविवार को जाफराबाद इलाके के मौजपुर चौक में सीएए के समर्थन में सभा को संबोधित किया था जिसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हुईं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तनावपूर्ण शांति, NSA डोभाल ने हिंसा ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को मिश्रा समेत भड़काऊ भाषण देने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की। गंभीर ने पटपड़गंज में मैक्स अस्पताल में भर्ती पुलिस अधिकारियों को देखने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी भड़काऊ भाषण दे, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, कपिल मिश्रा समेत जो भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता