14 अगस्त को केजरीवाल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाने का किया आह्नान, कपिल मिश्रा बोले- पाकिस्तान का जश्न मनाना है तो उधर जाकर मनाइए

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संपूर्ण देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।  देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है। मोदी सरकार से लेकर विपक्ष तक के नेता अपने अपने तरीके से इस जश्न में शामिल हो रहे हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया। लेकिन केजरीवाल के इस ऐलान के बाद विवाद हो गया है। बीजेपी ने इसको लेकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की इस अपील पर पलटवार करते हुए कहा है कि 14 अगस्त को तो बॉर्डर पार (पाकिस्तान में) आजादी होती है।

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे, ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, “देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर