कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर निशाना, जारी किया वीडियो, बोले- अब तिहाड़ के आंगन में होगी कैबिनेट की मीटिंग

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

भाजपा नेता कपिल मिश्रा लगातार आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा ने जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने इसको लेकर एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही साथ ही यह भी कहा है कि अब तिहाड़ के आंगन में कैबिनेट की मीटिंग होगी। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया से भी लगातार शराब नीति में पूछताछ की जा रही है। इन सबके बीच कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामियों पर एक गाना लॉन्च किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की अपील, बोले- BJP में रहो और AAP के लिए करो काम

भाजपा नेता ने केजरीवाल पर चापलूसों और भ्रष्टाचारियों को तरजीह देने का आरोप लगया। उन्होंने आप प्रमुख की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ बैठे एक तस्वीर भी थी। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में सक्षम और योग के लोगों की जरूरत नहीं है। जो भी सच बोलने की कोशिश करता है, उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा भी आम आदमी पार्टी के सदस्य थे जिन्होंने 2017 में पार्टी से बाहर कर दिया गया। अपने वीडियो में भ्रष्टाचार को लेकर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निसाना साथा है और दावा किया कि आपके और मंत्री भी सलाखों के पीछे जाएंगे और तिहाड़ से ही कैबिनेट की बैठक होगी। 

प्रमुख खबरें

मकान मालिक सावधान! किराएदार ने दिया आधार-पैन? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Welcome To The Jungle को सेंसर बोर्ड से मिला झटका, दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन्स समेत 18 जगह चली कैंची

जीत के बावजूद कोच Marijne ने बताई Team India की सबसे बड़ी कमजोरी, कहा- Field Goal करने होंगे

Mekedatu Dam Project पर फिर टकराव, Tamil Nadu बोला- Kaveri के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं