Kapil Sharma Death Threat: कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल

By रितिका कमठान | Jan 23, 2025

स्टार कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। कथित तौर पर एक ईमेल के जरिए उन्हें यह धमकी दी गई है। कपिल शर्मा के अलावा बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी धमकी भरा ईमेल आया है। 

 

पाकिस्तान से आए हैं यह ईमेल 

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरी ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए हैं। पुलिस ने जिस ईमेल से यह धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं उसकी जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान विष्णु बताई है। इस ईमेल में लिखा गया है कि वह मशहूर हस्तियों की हालिया गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। 

ईमेल में कहा गया है कि हम आपके वर्तमान कार्यों पर नजदीकी से नजर रख रहे हैं। एक संवेदनशील मामले को आपका ध्यान में लाना जरूरी है। इसे किसी तरह का पब्लिसिटी स्टंट या फिर जबरदस्ती परेशान करने वाला कदम ना समझे। इस मैसेज को बेहद गंभीरता के साथ ले। ईमेल में लिखा गया है कि अगर उनकी चेतावनियों और मांगों को पूरा नहीं किया गया और इसे नजरअंदाज किया गया तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। ईमेल में आठ घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया है। यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर जवाब नहीं मिला तो यह समझ जाएगा कि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और फिर कार्रवाई की जाएगी। 

इन अभिनेताओं को भी मिली है मौत की धमकियां 

बता दें कि पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले सलमान खान और शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गिरोह ने ली है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब