2024 से पहले कपिल सिब्बल का बड़ा कदम, बनाया नया मंच, गैर-भाजपाई नेताओं से भी मांगा सहयोग

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देश में मौजूद अन्याय से लड़ने के लिए एक नए मंच की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने इस काम के लिए गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं से सहयोग भी मांगा है। इसको लेकर उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन किया। संवाददाता सम्मेलन में कपिल सिब्बल ने कहा कि  वह न्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए ‘इंसाफ’ मंच और ‘इंसाफ का सिपाही’ नामक वेबसाइट शुरू कर रहे है और इस पहल में वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे। हालांकि उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह किसी नए राजनीतिक दल की शुरुआत कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

VPVV Scam: 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में केरल को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार अरेस्ट

Rahul Gandhi के MP दौरे से पहले सक्रिय हुई BJP, 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे नितिन नवीन

Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर

Bihar Flood: 15 जिलों में 49 लाख से अधिक आबादी प्रभावित, कई नदियां उफान पर