US Dollar के मुकाबले Rupee में छह पैसे की मजबूती, 94.13 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे चढ़कर 94.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू मुद्रा को बल मिला। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच अनिश्चितता के बीच डॉलर में मजबूती और अमेरिकी कोष बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.22 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.13 के उच्च स्तर और 94.25 के निचले स्तर तक गया। रुपया शुक्रवार को सात पैसे टूटकर 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.44 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 414.36 अंक उछलकर 82,010.15 अंक पर जबकि निफ्टी 102.10 अंक चढ़कर 25,252.50 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.03 प्रतिशत फिसलकर 94.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,736.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावा चोरी की जांच पर Congress ने उठाए सवाल, नई SIT की मांग

न फेरे न मंत्र, जानिए क्या है Self Respect Wedding? सोशल मीडिया पर बढ़ा इसका ट्रेंड!

Vedic Rituals: धार्मिक अनुष्ठान में स्वस्तिवाचन और शांति पाठ से मिलती है मानसिक शांति और खुशहाली

Chhath Puja 2026 | लोकआस्था का महापर्व! छठ पूजा 2026 के चौथे दिन उषा अर्घ्य की महिमा, विधि और पारण का संपूर्ण विधान