कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मांग, देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह चुनावी रैलियों पर रोक लगाए। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘लोगों के स्वस्थ होने की तुलना में कोविड-19 संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है। मोदी जी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कीजिए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 1,501 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan