सुष्मिता देव के कांग्रेस से इस्तीफे पर कपिल सिब्बल का तंज, कहा- पार्टी बंद आंखों से आगे बढ़ती रहेगी

By अंकित सिंह | Aug 16, 2021

कांग्रेस की पूर्व सांसद महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। हालांकि सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा क्यों दिया है इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा रहा। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। वह आने वाले कुछ दिनों में कोलकाता जा सकती हैं जहां उनकी मुलाकात ममता बनर्जी से होगी। इन सबके बीच आज कपिल सिब्बल ने एक बार फिर सुष्मिता देव के इस्तीफे को लेकर पार्टी आलाकमान पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि सुष्मिता देव का हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। जब युवा जब युवा नेता चले जाते हैं तो हम 'बूढ़ों' को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी बंद आंखों से आगे बढ़ते रहेगी। दूसरी ओर कार्ति चिदंबरम ने भी इस बारे में बयान दिया है। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि पार्टी को इस पर मंथन करना होगा कि आखिर सुष्मिता देव जैसे लोग क्यों छोड़कर जा रहे हैं?

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता