करण जौहर मशहूर वकील एवं कार्यकर्ता सी शंकरन नायर पर बनाएंगे फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी निर्माण कम्पनी के बैनर तले बनने वाली अगली फिल्म वकील एवं कार्यकर्ता सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित होगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायसराय की कार्यकारी परिषद के सदस्य नायर के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम ‘ द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर’ होगा। यह रघु पलट, (शंकरन नायर के परपोते) और उनकी पत्नी पुष्पा पलट द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित होगी।

इसे भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन के जन्मदिन को बॉयफ्रेंड एली गोनी ने बनाया खास, एक्ट्रेस को दिया बड़ा सरप्राइज

करण जौहर (49) ने ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ सी. शंकरन नायर की अनकही कहानी लाने को उत्साहित हूं, एक ऐतिहासिक पुरुष बड़े पर्दे पर....।’’ जौहर का ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ फिल्म का निर्माण ‘स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव’ के साथ मिलकर करेगा। फिल्म से जुड़े कलाकारों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत