करण जौहर ने रिलीज किया फिल्म 'अजीब दास्तां' का टीजर, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

By रेनू तिवारी | Mar 19, 2021

फिल्म निर्माता करण जौहर ने शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'अजीब दास्तां' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया। 58 सेकंड के टीज़र में असामान्य और अप्रत्याशित कहानियों की झलक मिलती है जो टूटते हुए रिश्तों के बारे में है। पूरा टीजर म्यूजिक के उपर है। उसमें कोई भी डायलॉग या संवाद सुनाई नहीं पड़ता हैं। यह चार फिल्मों का एक संकलन है, जिसे शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घायवान और कायज ईरानी सहित चार फिल्म निर्माताओं ने बनाया है। टीज़र के साथ ही रिलीज़ की तारीख भी सामने आई थी।

टीज़र में चार कहानियों की झलक है, जो प्रेम, वासना, रोमांच और सदमे की कहानी हैं। फिल्म में विशाल कलाकारों की टुकड़ी है जिसमें फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, अरमान रल्हन, नुशरत भरुचा, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा, कोंकणा सिंह शर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, मानव कौल और तोता रॉय चौधरी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय