Noida कैफे अग्निकांड में युवक की मौत, संचालक और ठेकेदार पर केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव के पास स्थित एक कैफे में शनिवार की शाम आग लगने की घटना में एक युवक की झुलसने से हुई मृत्यु के मामले में उसके परिजन ने कैफे संचालक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। थाना सेक्टर- 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात दलीप चंद्र पुत्र धुली चंद्र, निवासी सरस्वती कुंज चिपियाना खुर्द तिगरी ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई।

उनके अनुसार आग की चपेट में आने से उनका बेटा साहिल शर्मा बुरी तरह से झुलस गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त कैफे में निर्माण एवं मरम्मत/ बिजली फिटिंग का कार्य कराया जाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों तथा अग्नि सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनके बेटे की झुलसने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने कैफे संचालक, बिजली फिटिंग आदि का कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

वैश्विक दबाव में Sensex 536 अंक लुढ़का, Nifty 22402 पर खुला

Algeria Parliament ने दी Niger में सैनिकों की तैनाती को मंजूरी, 1973 के बाद पहला विदेशी मिशन

Bollywood स्टार Raveena Tandon मना रहीं 54वां Birthday, OTT और हिट फिल्मों से चमकीं

BJP पर Mamata Banerjee का वार, जनता को डराने और पुलिस के दुरुपयोग का लगाया आरोप