ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता करण मेहरा पत्नी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार, मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मुंबई। टीवी अभिनेता करण मेहरा को पत्नी को कथित तौर पर पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है, जिसके बाद अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि मंगलवार को तड़के जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे गोरेगांव पुलिस थाने में नियंत्रण कक्ष से घटना की जानकारी देने के लिए फोन आया था। इसके बाद पुलिस अभिनेता के घर गई और उन्हें अपने साथ थाने ले आई।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मिला UAE का गोल्डन वीजा, एक्टर ने किया ये खास ट्वीट

मेहरा की पत्नी एवं अभिनेत्री निशा रावल ने झगड़े के बाद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि मेहरा के खिलाफ भादंवि की धारा 336, 332, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभिनेता को पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। मेहरा धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभाए अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हैं। दम्पत्ति ‘नच बलिये’ सहित कई धारावाहिक में एकसाथ नजर आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती