Nutritionist ने बताया कैसे Blueberries से बेहतर है ये देसी फल, इसकी चटनी बनाकर खाने से मिलेंगे कई फायदे

By एकता | Jul 14, 2026

जब भी हेल्थ और फिटनेस की बात आती है, तो हममें से ज्यादातर लोग महंगे विदेशी फूड्स जैसे ब्लूबेरी के पीछे भागने लगते हैं, भले ही वो जेब पर कितने भी भारी पड़ें। लेकिन हम अपने देश के उन देसी सुपरफूड्स को भूल जाते हैं जो सस्ते भी हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लीमा महाजन के मुताबिक, अगर करौंदे की भी ब्लूबेरी की तरह तगड़ी मार्केटिंग की गई होती, तो आज ये इतना सस्ता नहीं मिलता। इसमें ब्लूबेरी से भी कहीं ज्यादा न्यूट्रिशन छिपा है।

इसे भी पढ़ें: Diet Control in Monsoon: बरसात में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, Healthy Digestion के लिए Health Expert की सलाह मानिए

डाइट में कैसे करें शामिल?

जुलाई से सितंबर के बीच मिलने वाले इस मौसमी फल का फायदा उठाने का सबसे बेस्ट तरीका है इसकी चटपटी चटनी। इसे बनाना बेहद आसान है। बस करौंदा, प्याज, लहसुन, हरी या सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, जीरा और नमक को एक साथ ब्लेंडर में पीस लें। आपकी टेस्टी और हेल्दी देसी चटनी तैयार है, जिसे आप अपने रोज के खाने के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Shahrukh Khan Birthday: 2 नवंबर को जन्मे थे बॉलीवुड के रोमांस किंग, जानें आज का इतिहास

भारत के खिलाफ सबक सीखने में देरी से गंवाई T20 सीरीज, Tim Seifert ने बयां किया दर्द

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट