तैमूर की तरह इस शख्स से भी प्यार करती हैं करीना कपूर खान, आखिर क्या है दोनों का रिश्ता?

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2020

बॉलीवुड की एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की जिंदगी में कुछ लोगों की बहुत ही खास जगह है, जिसमें करीना का परिवार, उनके दोस्त, सैफ अली खान और सबसे ज्यादा तैमूर अली खान। अब तैमूर को आखिर कौन टक्कर दे रहा है, जिसे करीना मम्मी गले लगा कर प्यार कर रही है? जब से तैमूर ने ये वीडियो देखे है वो थोड़ा नाराज है। अब आपको बता ही देते है कि आखिर को शख्स कौन है जो करीना के इतना करीब है, तो आपको बता दें को कोई और नहीं करीना कपूर खान का को स्टार डॉग लियो है। करीना शूटिंग के दौरान काफी वक्त उसके साथ गुजारती है। 

हाल ही में करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर डॉगी लियो के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करीना ने लियो को उठा कर गले से लगा रखा है। करीना लियो को बहुत प्यार करती दिख रही है। लियो भी काफी क्यूट है। करीना कपूर खान ने हाल ही में पेट एनिमल के साथ एक वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में लियो ही करीना का को स्टार है।

 

करीना की बात करें तो हाल ही में उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ दूसरी बार मां बनने की खबर साझा की थी। करीना ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें शेयर की थी। करीना के पति सैफ अली खान ने भी हाल ही में अपनी जिंदगी के संघर्ष पर किताब लिखने का फैला किया है। वह अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं जिसे वह जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे। सैफ अली खान के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है कि आखिर पटौदी खानदान के नवाब का कैसा स्ट्रगल है जिस पर वह किताब लिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती