शादी की सालगिरह पर करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही मां बनने की घोषणा की  थी। लॉकडाउन के दौरान करीना ने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया। अनलॉक के दौरान सैफ अली खान से सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली ऑटोबायोग्राफी और अपने पिता बनने की सूचना अपने फैंस से साझा की। आज यानी 16 अक्टूबर 2012 को करीना कपूर की सैफ अली खान के साथ शादी हुई थी। उनकी शादी की आज आठवी सालगिरह है। शादी के आठ साल बाद भी दोनों के बीच वहीं प्यार है। 

इसे भी पढ़ें: भूरे रंग के बालों के साथ सुहाना खान ने शेयर की तस्वीर, सांवली त्वचा को लेकर हुई थी ट्रोल

दो दिन पहले ही करीना कपूर खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान आमिर खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। करीना मां बनने वाली हैं इस लिए उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पहले ही पूरा कर लिया। अभी आमिर खान का शूट बाकी है। फिल्म के काफी हिस्सों को फिर से शूट किया जा रहा है क्योकि आमिर खान फिल्म को आज की परिस्थिति ( कोरोना वायरस महामारी) से जोड़ना चाहते थे ताकि दर्शक फिल्म से जुड़ा हुआ महसूस कर सके।  

प्रमुख खबरें

Pawan Khera का BJP पर गंभीर आरोप, Dimaagi Naxals विवाद में युवाओं को हिंसा की धमकी

Bilibili है क्या, जिससे क्रिएटर्स हो जाएंगे मालामाल, कितने पैसे दे रहा है चीन का यूट्यूब?

Babita Singh Reporting Review | निमिषा सजयन का दमदार अभिनय, क्राइम-ड्रामा में वरुण सोबती ने जोड़ी कहानी की गहराई

Rahul Gandhi ने हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में PM Modi से FIR दर्ज करने की मांग की