करीना कपूर के ड्राइवर ने चढ़ा दी पैपराजी के पैर पर कार, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- 'पीछे जा यार', देखें वीडियो

By प्रिया मिश्रा | Apr 05, 2022

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से हैं। यही वजह है कि वे अक्सर पैपराजी से घिरी रहती हैं, जो उनकी फोटोज़ खींचने के लिए उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं। हालाँकि, करीना का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने ड्राइवर पर चिल्लाती ही दिख रही हैं। दरअसल,करीना कपूर अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा से मिलने गई थीं, जिनका हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। वहां, एक पैपराजी को करीना की कार चोट लग गई। जिसके बाद करीना ने अपने ड्राइवर पर चिल्लाते हुए, कार वापस ले जाने के लिए कहा। 

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतज़ार! इस दिन सात फेरे लेंगे रणबीर और आलिया, बैचलर पार्टी में शामिल होंगे ये सेलेब्स

यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने  इंस्टाग्राम शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना वहां मौजूद पैप्स से तस्वीरें क्लिक करते समय सावधान रहने और जल्दबाजी न करने का आग्रह करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विरल ने लिखा, “पैप होने का दूसरा पहलू यह है कि सेलेब्स को पकड़ने में जोखिम होता है। आज हमारे एक साथी लड़के का पैर #kareenakapoorkhan कार के रास्ते में आ गया, जब वह #malaikaarora को घर छोड़ कर उसे पकड़ रहा था।"

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने फोटोशूट में दिखाया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, डीप नेकलाइन ड्रेस में तोड़ी बोल्डनेस की हदें

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है, जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।