बड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे करीना कपूर के पिता, रणबीर कपूर ने किया खुलासा

By निधि अविनाश | Apr 01, 2022

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने रणधीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रणबीर ने बताया कि, रणधीर कपूर डिमेंशिया नाम की बिमारी से जूझ रहे हैं। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू मे रणबीर कपूर ने इसका खुलासा किया और कहा कि, मेरे अकंल रणधीर कपूर जो कि, डिमेंशिया के शुरूआती स्टेज से गुजर रहे हैं, फिल्म शर्मा जी नमकीन देखने के बाद मेरे पास आए थे और उन्होंने कहा कि, बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं, वे कहां हैं, चलो उसे फोन करते हैं। एक्टिंग ने मेडिकल कंडीशन की सारी सीमाओं को पार कर दिया है और कुछ अच्छी कहानियां इसका प्रतीक हैं। 

रणबीर कपूर के इस बयान को लेकर रणधीर ने कहा कि, वह बिल्कुल ठीक है और उन्हें कोई बीमारी नहीं है। ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान रणधीर ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं हुआ है और रणबीर की मर्जी, वो जो चाहता है उसे कहने का अधिकार है। ई-टाइम्स ने रणधीर से सवाल करते हुए पूछा कि, रणबीर ने कहा कि शर्माजी नमकीन देखने के बाद आपने ऋषि कपूर के बारे में पूछा और उन्हें फोन करने को कहा था, इस सवाल पर जवाब देते हुए रणधीर ने कहा कि, मैंने यह नहीं कहा। मैं ठीक हूँ। दरअसल, मैं अभी अभी राहुल रवैल के साथ गोवा से लौटा हूं। हम वहां गोवा फेस्टिवल में थे। आपको बता दें कि, राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने अपने दोनों छोटे भाई ऋषि कपूर, राजीव कपूर को खो दिया है। ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। दो साल कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली थी वहीं राजीव कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत