करगिल में व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स को निर्देश, पुलिस स्टेशनों में दें अपनी जानकारी

By अनुराग गुप्ता | Jan 09, 2020

करगिल। लद्दाख के करगिल में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद अब पुलिस अधिकारियों ने नया आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त किए जाने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई थी। जिसके बाद 27 दिसंबर को लद्दाख के करगिल में 145 दिनों के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई। 

इसे भी पढ़ें: लद्दाख के कारगिल में 145 दिन बाद शुरू हुई मोबाइल इंटरनेट सेवा

हालांकि यह कोई पहली दफा नहीं हुआ है। साल 2018 के बाद से कश्मीर घाटी में पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे आदेश जारी किए जाते रहे हैं। जबकि सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ विभिन्न आधारों पर प्रशासन के इन कदमों पर सवाल उठाते रहे हैं। जुलाई 2018 में किश्तवाड़ा जिले में पुलिस ने 21 व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों को पंजीकृत होने के लिए नोटिस भेजा था। इस मामले को लेकर जिला एसएसपी अबरार एहमद चौधरी ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से मशरूम की तरह व्हाट्सएप ग्रुप बने हैं जिनका दुरुपयोग किए जाने की लगातार रिपोर्टें मिल रही हैं। 

उस समय अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि इन ग्रुप का दुरुपयोग कर घाटी में हिंसा और आतंक फैलाने की कोशिशें की जा रही है। इसके लिए अफवाहें फैलाई जाती है वो भी ऑडियो, वीडियो या फिर संदेश के माध्यम से...

इसे भी पढ़ें: 16 देशों के राजनयिक दो दिवसीय J&K दौरे पर

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 के कुछ प्रावधान समाप्त होने के बाद क्रमश: दो- जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बन गए और करगिल को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश में शामिल किया गया। जहां पर पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन्स को नजदीकी पुलिस स्टेशनों में जानकारी देने का निर्देश जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील