कोविड-19 के डर से बेटों ने बुजुर्ग मां को घर में प्रवेश करने से रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

करीमनगर। तेलंगाना के करीमनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के डर के कारण बेटों ने 80 वर्षीय मां को घर में प्रवेश करने से रोक दिया क्योंकि वह महाराष्ट्र से लौटी थीं जोकि संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है। करीमनगर नगर निगम के संभागीय सदस्य इडला अशोक ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के बाद महाराष्ट्र के शोलापुर में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही बुजुर्ग महिला शुक्रवार को वापस आई थीं लेकिन उनके बड़े बेटे और बहू ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। 

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला ने समझाया कि वह कोरोना वायरस संक्रमित नहीं है और पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन बेटे नहीं माने। अशोक ने कहा कि महिला के छोटे बेटे ने अपने घर में ताला लगा लिया और कहीं चला गया। बाद में पड़ोसियों के हस्तेक्षप के बाद बड़े बेटे ने महिला को घर में आने दिया।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी