करिश्मा कपूर ने शेयर की कपूर खानदान की ये खास तस्वीर!

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2019

करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान बॉलीवुड में बहनों की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। यह दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार को हमेशा साझा करते दिखाई देती हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा जाता है। करिश्मा कपूर और करीना पार्टियों में साथ जाती हैं और यहां तक कि अपने बच्चों और परिवारों के साथ छुट्टी मनाने भी साथ ही निकल जाती है। करीना और करिश्मा दोनों की फैमली इस समय लंदन में अपना हॉलीडे मना रहे हैं। 

हॉलीडे की कुछ खास तस्वीरों को करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयरस किया है। करिश्मा कपूर ने आज लंदन से एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन तस्वारों में करिश्मा के साथ करीना, मां बबीता, बेटे कियान राज, बेटी समैरा और भतीजे तैमूर अली खान के साथ एक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कपूर खानदान की एक बेहद प्यारी तस्वीर है। 

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने किसके कहने पर पहनी साड़ी? क्या है इस तस्वीर की हकीकत

इस तस्वीर में हर कोई अपने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अट्रैक्शन को स्पोर्ट करते हुए दिखाई दे रहा है, तैमूर भी काफी प्यारे लग रहे है। करिश्मा का कैप्शन में लिखा -"#famjam #londondiaries."

करिश्मा ने अपने पिक्चर शेयरिंग ऐप पर एक बूमरैंग वीडियो भी पोस्ट किया, जहां वह बहन बेबो के साथ कुछ मजेदार हरकतों में लिप्त देखी जा सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर