Karisma Kapoor के पूर्व पति Sunjay Kapur का निधन, पोलो खेलने के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत

By रितिका कमठान | Jun 13, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर बुरी खबर आ रही है। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। उनका यूके में निधन हुआ है। हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। यूके में वो पोले खेल रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। 

इस घटना के बाद संजय कपूर ने संवेदनाएं व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के लिए है। ईश्वर उन्हें कठिन समय में शक्ति दें।

बता दें कि संजय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से वर्ष 203 में शादी की थी। दोनों की शादी लगभग 13 वर्ष तक चली। वर्ष 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

गौरतलब है कि संजय और करिश्मा के दो बच्चे है। दोनों की एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। समायरा की उम्र अब 19 वर्ष है। बता दें की दोनों की शादी के बाद करिश्मा कपूर के पास ही उनके बच्चों की कस्टडी है। दोनों का तलाक घरेलू हिंसा के कारण हुआ था। 

प्रमुख खबरें

ईरान ने बढ़ाया Diplomacy का हाथ, Trump बोले- Military Action का विकल्प अभी भी खुला

GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर को New Delhi में, पंजीकरण नियमों पर होगी चर्चा

Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

National Sports Day पर Mansukh Mandaviya ने युवाओं से प्रतिदिन 1 घंटा खेलने की अपील की